Author: admin

सुरक्षा में रहेंगे 600 पुलिसकर्मी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानि 24 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। जहां रायपुर विधानसभा के रजत जयंती वर्ष पर एक विशेष कार्यक्रम को संबंधित करेगी है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 10:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। जहां वे सुबह 11 बजे पहुंचेंगी। विधानसभा परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद वे सभी विधायकों के साथ एक समूह चित्र (ग्रुप फोटो) में शामिल होंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति विधानसभा के सदस्यों को…

Read More

महादेव घाट मुक्तिधाम में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युवा पहल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिवाकर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुरेंद्र शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष (सझम) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राम जी राजवाड़े संगठन मंत्री (सझम) व महेंद्र औसर पार्षद रायपुरा वार्ड मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवा पहल के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन की मिल रही लगातार शिकायत पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। सरगांव क्षेत्र में दबिश देकर एक हाइवा और 10 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि विभिन्न स्थानों से सूचना प्राप्त होने पर टीम ने सरगांव क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान हाइवा-सीजी 11-बीई-3111 (चालक-विष्णु साहू), ट्रैक्टर-सीजी 11-एआर-8703 (चालक-छन्नू ध्रुव), सीजी 28-एच-9967 (चालक-सुंदर लाल ध्रुव), सीजी 28-एल-7426 (चालक-अश्वनी कौशल), सोनालिका सोल्ड (चालक-लोकेश महिलांग), सीजी 10-डी-6248 (चालक-लक्की साहू), सीजी 28-ई-3654 (चालक-रमेश साहू), सीजी 31-ए-2866 (चालक-बहोरिक निषाद), सीजी 10-बीआर-3337…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के कोटा विकासखंड में एक शिक्षिका से रिश्वत मांगने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) विजय पांडे को पद से हटा दिया गया है, जबकि सहायक वर्ग-2 कर्मचारी एकादशी पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शिक्षिका नीलम भारद्वाज की शिकायत के आधार पर की गई है, जिन्होंने अपने दिवंगत शिक्षक पति के स्वत्वों के भुगतान के लिए रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया था। मामला: नीलम भारद्वाज, जो कि कोटा विकासखंड में शिक्षिका हैं, ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति सुदूर गांव तिमेनार में मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 वर्षों बाद पहली बार बिजली पहुंची। यह ऐतिहासिक उपलब्धि माओवादी आतंक के अंधकार को चीरकर विकास, अमन और शांति के नए सबेरे की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है।तिमेनार में अब भय की जगह उजाला और आतंक की जगह उम्मीद ने ले ली है। गांव के 53 घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है।विकास की रोशनी से दूर हो रहा भय और असुरक्षाभैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम…

Read More

नियंत्रण विहीन रायपुर एम्स जनप्रतिनिधि भी बेबस बेड खाली होने पर भी मरीजों को लौटा रहे-गरीब मरीज दर दर भटक रहे छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को देगी ज्ञापन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने एम्स रायपुर में हार्निया की सर्जरी के लिए डेढ़ साल की वेटिंग को अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं असंवेदनशील बताया है।उल्लेखनीय है कि एक मरीज हर्निया से पीड़ित है एवं उसे ऑपरेशन के लिए कहा गया है। जब मरीज माह सितंबर 2024 में एम्स रायपुर गए तो उन्हें आपरेशन की डेट लगभग डेढ़ वर्ष बाद दिसंबर 2025…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटियाडीह चौक के पास शनिवार को दोपहर में दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में एक कार सवार को कट्टा दिखाकर 20 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। तीनों आरोपी स्कॉर्पियों में सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कॉर्पियों से रायपुर की तरफ भागे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमतरी क्राइम ब्रांच तुरंत आरोपियों की तलाश में रायपुर के लिए रवाना हुई।इधर घटना का पाइंट रायपुर क्राइम ब्रांच को भी मिल गया था, जिसके बाद धमतरी और रायपुर क्राइम ब्रांच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने हाई कोर्ट के 14 जजों को पोर्टफोलियो जज के रूप में नामित किया है।इस संबंध में हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना में पोर्टफोलियो जज को जिले का आवंटन कर दिया है। अपने प्रभार वाले जिले में न्यायिक व्यवस्थाओं के अलावा प्रशासकीय कामकाज की भी मानिटरिंग करेंगे। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के विनोद कुजूर ने अधिसूचना जारी कर हाई कोर्ट के 14 जजों के नाम की सूची और उनके आगे प्रभार वाले जिले का नाम भी जारी किया है। जारी सूची…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के बलौदा पुलिस चौंकी के शिशुपाल पर्वत पर एक अज्ञात युवती की संदिग्ध स्थित में सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र ने सनसनी फैली हुई है। मामले की सूचना मिलने पर बलौदा पुलिस और एफ एस एल की टीम भरी मशक्कत के बाद घटना स्थल तक पहुंच पाई है।पहाड़ पर युवती के मिली लाश से कई तरह के सवाल पुलिस के सामने खड़े हो गए है। महिला कौन है कैसे इतने ऊपर पहुंची। घटना सिर एक दुर्घटना है किसी की सोची समझी साज़िश। बहरहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्ड रिपोर्ट के बाद ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। साय कैबिनेट से मंजूरी के बाद नई आबकरी नीति 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होने जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में 67 नई शराब दुकानें खोली जानी हैं। हैरतअंगेज तरीके से केवल बलौदाबाजार जिले में 21 शराब दुकानें खोलने का प्रावधान किया गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पूछा है कि क्या यह पूरे बलौदाबाजार जिले को शराबी बनाने की तैयारी है?जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी और शहर अध्यक्ष रुपेश ठाकुर ने फैसला वापस न लेने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।मीडिया…

Read More