खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटियाडीह चौक के पास शनिवार को दोपहर में दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में एक कार सवार को कट्टा दिखाकर 20 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। तीनों आरोपी स्कॉर्पियों में सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कॉर्पियों से रायपुर की तरफ भागे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमतरी क्राइम ब्रांच तुरंत आरोपियों की तलाश में रायपुर के लिए रवाना हुई।
इधर घटना का पाइंट रायपुर क्राइम ब्रांच को भी मिल गया था, जिसके बाद धमतरी और रायपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने स्कॉर्पियों की लोकेशन पता करते हुए उसका पीछा किया। पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी राजनांदगांव की ओर जा रही है। इसके बाद पुलिस ने राजनांदगांव पुलिस को भी इसकी सूचना दी। इस तरह देर शाम को पुलिस ने स्कॉर्पियों को राजनांदगांव के पास घेराबंदी कर पकड़ा। स्कॉर्पियों में तीन नकाबपोश सवार थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव पुलिस इस मामले का रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करेगी।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति से लूटपाट हुई है उसका नाम पुरुषोत्तम साहू बताया जा रहा है, जो राजनांदगांव का व्यापारी है। वह अपनी कार सीजी-08, एयू 4942 से धमतरी में एक व्यापारी को पैसे देने जा रहा था। दोपहर करीब 2 से ढाई बजे के आसपास जैसे ही उसकी कार ग्राम पोटियाडीह चौक के पास पहुंची, तभी अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन ने कार को पीछे से ठोकर मार दी। टक्कर लगने के बाद जैसे ही व्यापारी ने कार रोकी, स्कॉर्पियों में सवार ही व्यापारी ने कार रोकी, स्कॉर्पियों में सवार नकाबपोश लुटेरों ने नीचे उतरकर व्यापारी की कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने कट्टा दिखाकर उसके पास रखे नकद 20 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद तीनों आरोपी अपनी गाड़ी से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस को पता चला कि आरोपी कार से रायपुर की ओर भागे हैं। इधर रायपुर क्राइम ब्रांच को भी इसकी सूचना मिली, जिसके बाद दोनों जिलों के क्राइम ब्रांच की टीम स्कॉर्पियों का पता लगाते हुए उसकी लोकेशन का पता किया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

