खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। साय कैबिनेट से मंजूरी के बाद नई आबकरी नीति 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होने जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में 67 नई शराब दुकानें खोली जानी हैं। हैरतअंगेज तरीके से केवल बलौदाबाजार जिले में 21 शराब दुकानें खोलने का प्रावधान किया गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पूछा है कि क्या यह पूरे बलौदाबाजार जिले को शराबी बनाने की तैयारी है?
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी और शहर अध्यक्ष रुपेश ठाकुर ने फैसला वापस न लेने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर सुशासन का दावा करती है। दूसरी ओर वह समाज में अशांति और अराजकता फैलाने का काम कर रही है। राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो भाजपा शराबबंदी की बात करती थी। अब वही भाजपा सरकार शराब दुकानों की संख्या बढ़ाकर समाज को और अधिक नशे की ओर धकेलने जा रही है।
कांग्रेस की सरकार में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी। इसका उद्देश्य शराबबंदी के लिए विभिन्न राज्यों की नीतियों का अध्ययन करना और छत्तीसगढ़ में इस दिशा में जरूरी कदम उठाना था। यहां सरकार शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ना छोड़, उसे और बढ़ावा दे रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

