नई दिल्ली। जॉन अब्राहम के लिए साल 2025 की शुरुआत अच्छी रही है। एक्टर की पहली फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई और रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही उसने अपना बजट भी निकाल लिया। इसी के साथ दो साल बाद जॉन के खाते में एक हिट फिल्म शामिल हो गई है। वहीं अब 9 दिनों की कमाई के साथ ‘द डिप्लोमैट’ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
‘द डिप्लोमैट’ ने बॉक्स ऑफिस पर 4.03 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने 4.68 करोड़ और तीसरे दिन 4.74 करोड़ रुपए कमाए थे। चौथे दिन फिल्म ने 1.53 करोड़, पांचवें दिन 1.51 करोड़ और छठे दिन 1.52 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं सातवें दिन ‘द डिप्लोमैट’ ने 1.44 करोड़ और आठवें दिन 1.27 करोड़ रुपए कमाकर अपना बजट निकाल लिया था।
अब दूसरे शनिवार बॉक्स ऑफिस पर ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई बढ़ गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने नवें दिन 2.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म के 9 दिन की टोटल कमाई 23.07 करोड़ रुपए हो गई है। इस कलेक्शन के साथ जॉन अब्राहम की फिल्म ने उनकी फिल्म ‘वेदा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को शिकस्त दे दी है। पिछले साल पर्दे पर आई इस फिल्म ने भारत में सिर्फ 22.54 करोड़ रुपए कमाए थे और ये एक फ्लॉप साबित हुई थी।
‘द डिप्लोमैट’ के साथ जॉन अब्राहम के पास एक और हिट फिल्म आ गई है। उनकी आखिरी हिट फिल्म ‘पठान’ थी जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 543.05 करोड़ रुपए कमाए थे और ये एक ब्लॉकबस्टर थी।
रियल लाइफ इंडियन डिप्लोमैट की कहानी है फिल्म
शिवम नायर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रियल लाइफ इंडियन डिप्लोमैट जेपी सिंह की कहानी है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ एक्ट्रेस सादिया खतीब लीड रोल में नजर आई हैं।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

