खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना भानपुरी पुलिस काे जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नंदपुरा में माता मंदिर के पीछे कुछ व्यक्ति खेत बाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु डम्प करके रखा है कि सूचना पर गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम नंदपुरा में माता मंदिर के पीछे पहुंचकर खेत बाड़ी में रेड कार्यवाही किया गया।
रेड कार्यवाही के दौरान दीपेन्द्र मौर्य पिता संतो मौर्य जाति भतरा उम्र 24 वर्ष साकिन बनियागांव ब्राम्हण पारा के कब्जे से मध्यप्रदेश राज्य द्वारा निर्मित अंग्रेजी शराब 1. गोवा व्हीस्की का पौवा 15 पेटी कुल 750 नग पौवा 180 एमएल. वाली, मात्रा 135 बल्क लीटर, 2. एक प्लास्टिक थैला में गोवा व्हीस्की का 7 नग पौवा 180 एमएल. वाली, मात्रा 1.260 बल्क लीटर कुल जुमला शराब की मात्रा 136.260 बल्क लीटर 3 . एक काले रंग का मोटर सायकल वाहन क्र. सीजी 17-एलबी-6312 एवं 4. एक विवो कंपनी का मोबाईल, जिसे मौके पर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी दीपेन्द्र मौर्य को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश किया गया।
अवैध शराब रेड कार्यवाही में निरीक्षक अमित पद्मशाली थाना प्रभारी भानपुरी, उप निरीक्षक शत्रुघन नाग, प्र.आर. राधेलाल कोर्राम, सुन्दर बघेल, बबलू ठाकुर, आर. प्रेमू वर्मा, महेन्द्र शोरी, संदीप सलाम, छबिलाल सोम, अशोक खाखा, गौरीशंकर बघेल का याेगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

