Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम गोबरा से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां रामलाल चंद्रा नामक व्यक्ति पर मेडिकल स्टोर के नाम पर अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने का आरोप है। यह मामला अब गाँव और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहाँ आम लोगों की ज़िंदगी के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो रामलाल चंद्रा का एक मेडिकल स्टोर है, जो कागज़ों में पंजीकृत हो सकता है, लेकिन हकीकत में वह मेडिकल की आड़ में अवैध इलाज केंद्र यानी झोलाछाप क्लिनिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर डेका ने राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

Read More

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना बनी आमजन के लिए लाभकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। सूरज की तेज गर्मी से सोलर पैनल को ऊर्जा मिलने से लोगों को आसानी से बिजली मिल रही है जिससे घर रोशन हो रहे हैं।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। बलौदाबाजार शहर के प्रतिष्ठा कॉलोनी निवासी प्रसन्न दीवान ने इस योजना के तहत अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कर योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई जिसके बाद उन्होंने बिजली विभाग से…

Read More

441 लाख की लागत से बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले के युवाओं को एक बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सूरजपुर में सेंट्रल लाइब्रेरी एवं रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 441.49 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी 250 सीटों की क्षमता के साथ विकसित की जाएगी, जिसमें डिजिटल स्टडी मटेरियल, ई-लर्निंग संसाधन, शांत रीडिंग जोन, इंटरनेट सुविधा और पुस्तकालय प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीकों का समावेश होगा। इसका लाभ स्कूली विद्यार्थियों से लेकर प्रतियोगी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 336.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 473.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 153.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 259.8 मि.मी., सूरजपुर में 403.9 मि.मी., बलरामपुर में 449.5 मि.मी., जशपुर में 421.5 मि.मी., कोरिया में 375.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 295.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा बाहरी राज्य से आए मुसाफिर, फेरी वालों के विरुद्ध लगातार शिकायत की जा रही थी। मुसाफिरों द्वारा बिना किसी सूचना व अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थान में डेरा डालकर निवास करने, सन्दिग्ध रूप से घूमते हुए पाए जाने, क्षेत्र में गंदगी फैलाने लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने, चोरी व अन्य अपराध कारित करने की आशंका होने आदि के सम्बंध में क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना आकर मौखिक व फ़ोन के माध्यम से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विश्रामपुरी विनोद नेताम द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बाहरी मुसाफिरों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की हुई बैठक में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के राईस मिलों एवं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों का पंजीयन कराएं, ताकि वे शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने…

Read More

1.01 लाख से अधिक कार्यों की मिली स्वीकृति खनन प्रभावित क्षेत्रों के सतत विकास की छत्तीसगढ़ मॉडल की पूरे देश में सराहना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के खान मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। आज नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक दिवसीय “नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री के सचिव और खनिज सचिव श्री पी. दयानंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खान मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ करने वाले ग्राम पंडरीतराई के पटवारी विरेंद्र कुमार झा को रायपुर एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। पटवारी के खिलाफ शिकायत की जांच में पाया गया है कि पंडरीतराई के पटवारी ने अपने शासकीय पद का दुरूपयोग करते हुए राजस्व अभिलेखों में अवांछित एवं गैर कानूनी छेड़‌छाड़ कर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाया है। ग्राम सेवा समिति रायपुर ने मामले की शिकायत संभाग आयुक्त कार्यालय में की थी। जांच में शिकायत सही निकली। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पटवारी विरेंद्र कुमार झा का कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवक की लाश रेलवे फाटक के पास मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया। सरस्वती नगर थाना प्रभारी नरेंद्र साहू ने बताया कि यह हादसा रेलवे फाटक के पास बिजली ऑफिस के नजदीक हुआ, जहां युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। स्थानीय रहवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है और घटना के कारणों की जांच जारी…

Read More