खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 336.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 473.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 153.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 259.8 मि.मी., सूरजपुर में 403.9 मि.मी., बलरामपुर में 449.5 मि.मी., जशपुर में 421.5 मि.मी., कोरिया में 375.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 295.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 304.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 291.4 मि.मी., गरियाबंद में 293.9 मि.मी., महासमुंद में 303.8 मि.मी. और धमतरी में 303.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 322.0 मि.मी., मुंगेली में 348.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 345.8 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 433.6 मि.मी., सक्ती में 380.3 मि.मी. कोरबा में 436.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 324.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 272.7 मि.मी., कबीरधाम में 231.1 मि.मी., राजनांदगांव में 250.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 466.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 238.4 मि.मी., बालोद में 316.0 मि.मी. और बस्तर जिले में 436.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 262.4 मि.मी., कांकेर में 359.2 मि.मी., नारायणपुर में 314.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 394.7 मि.मी., सुकमा में 204.2 मि.मी. और बीजापुर में 429.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


