खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा बाहरी राज्य से आए मुसाफिर, फेरी वालों के विरुद्ध लगातार शिकायत की जा रही थी। मुसाफिरों द्वारा बिना किसी सूचना व अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थान में डेरा डालकर निवास करने, सन्दिग्ध रूप से घूमते हुए पाए जाने, क्षेत्र में गंदगी फैलाने लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने, चोरी व अन्य अपराध कारित करने की आशंका होने आदि के सम्बंध में क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना आकर मौखिक व फ़ोन के माध्यम से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विश्रामपुरी विनोद नेताम द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बाहरी मुसाफिरों के विरुद्ध कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुहिम चलाकर थाना क्षेत्र में घूम रहे मुसाफिरों का सत्यापन किया गया एवं क्षेत्र में उनकी उपस्थिति सन्दिग्ध प्रतीत होने से 8 सन्दिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु घूम रहे सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर सन्दिग्ध पाए जाने पर सन्दिग्ध व्यक्तियों पर कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


