खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की हुई बैठक में लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने श्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के राईस मिलों एवं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों का पंजीयन कराएं, ताकि वे शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और सभी जनपद सीईओ को अपने स्तर पर निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी विद्यालयों में पुस्तकें वितरित हो। उन्होंने विद्यालय और आंगनबाड़ी परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित व सुंदर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने कलेक्टर ने जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी केंद्र निर्धारित समयावधि में बंद न रहे। स्वास्थ्य केन्द्रों के बंद पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। नशा मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्होंने समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजनों के आधार कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य विभाग द्वारा राशन वितरण, मक्का खरीदी, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना, केशकाल बायपास निर्माण, जल जीवन मिशन के कार्यों सहित विभिन्न विभागों के लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। इस दाैरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


