खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम गोबरा से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां रामलाल चंद्रा नामक व्यक्ति पर मेडिकल स्टोर के नाम पर अवैध रूप से क्लिनिक संचालित करने का आरोप है। यह मामला अब गाँव और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहाँ आम लोगों की ज़िंदगी के साथ सीधा खिलवाड़ किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की माने तो रामलाल चंद्रा का एक मेडिकल स्टोर है, जो कागज़ों में पंजीकृत हो सकता है, लेकिन हकीकत में वह मेडिकल की आड़ में अवैध इलाज केंद्र यानी झोलाछाप क्लिनिक चला रहा है। बिना किसी चिकित्सा डिग्री, बिना किसी पंजीकृत डॉक्टर की मौजूदगी और बिना स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के यहाँ इलाज, इंजेक्शन, ड्रिप, और तरह-तरह की दवाइयाँ दी जा रही हैं।
गांव के कई लोग बताते हैं कि यहाँ खांसी-बुखार से लेकर गंभीर बिमारियों तक के इलाज का दावा किया जाता है। मरीजों को बगैर किसी परीक्षण के इंजेक्शन लगाए जाते हैं, ड्रिप चढ़ाई जाती है और दवाएं थमा दी जाती हैं। किसी प्रकार की आपात स्थिति में मरीज को उच्च स्तरीय इलाज की सलाह देने की बजाय, खुद इलाज का दावा कर उनके स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ किया जाता है।
यह सब कुछ मेडिकल स्टोर की आड़ में होता है, जिससे यह भ्रम पैदा होता है कि इलाज भी वैध है — जबकि हकीकत इसके उलट है। यह न केवल मेडिकल ऐथिक्स का उल्लंघन है बल्कि सीधा कानून के खिलाफ जाकर जनता की जान के साथ खिलवाड़ करना है।
आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लिनिकों की भरमार है। यह मामला उसी सच्चाई का कड़वा चेहरा है, जहाँ लोगों को सस्ती दवा और इलाज के नाम पर नकली इलाज बेचा जा रहा है। और जब किसी मरीज की तबीयत और बिगड़ती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


