Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा। सही एवं अद्यतन मतदाता सूची पारदर्शी तथा निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद होती है, और यह पहल उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। सांसद अग्रवाल ने कहा कि बिहार में इस प्रक्रिया की सफलता यह दर्शाती है कि यदि पारदर्शिता और तकनीक-आधारित प्रणाली को प्राथमिकता दी जाए। मतदाता सूची की त्रुटियाँ न्यूनतम की जा सकती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना देवभोग और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 9 किलो जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) और 6.13 किलो सालकापरी का छाल बरामद किया गया है। 26 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग वन्यजीव की तस्करी की योजना बना रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देवभोग पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक कार (OD 08 D 7638) और मोटरसाइकिल (CG 05 C 9151) को रोका।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी विशेष कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब चैतन्य को जेल में ही रहना होगा। जानकारी के अनुसार, चैतन्य की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा था, जिस पर आज फैसला सुनाया गया। इससे पहले एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने 15 अक्टूबर को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष अदालत में पेश किया था। अदालत…

Read More

कोरबा में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष की पगड़ी रस्म में उमड़ा जनसैलाब; मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को दिया ढांढस खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शिवसेना के हिंदू राष्ट्र मोर्चा ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की है। इसे लेकर मोर्चा 11 से 14 नवंबर तक दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर से हिंदू राष्ट्र जागरूकता यात्रा निकालेगा। पहले चरण में यात्रा दक्षिण बस्तर से शुरू होकर मध्य बस्तर से होती हुई रायपुर पहुंचेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश पदाधिकारियों में युवा सेना अध्यक्ष सन्नी देशमुख, कामगार सेना के प्रदेश महासचिव संतोष मार्कण्डेय, बल्लू जांगड़े, आनंद तिवारी ने कार्यक्रम, रूट प्लान व जनसभाओं की रूपरेखा काे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव में शुक्रवार रात दो ग्रामीणों रवि कट्टम एवं तिरुपति सोढी की नक्सलियों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी । हत्या के बाद इलाके में नक्सलियों की ऐसी दहशत है, कि शनिवार रात तक परिजन थाने तक नहीं पहुंचे। शवों का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया, रविवार को परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और जवान भी मौके पर पहुंचकर पीएम के लिए कहा, लेकिन नक्सली भय से किसी की नहीं सुनी गई। आज साेमवार काे पुलिस ने अस्थियों को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर फाइव स्टार सुविधाएं जुटाने के लिए तामझाम में करोड़ों रुपए फूंक रही साय सरकार राज्य के गरीबों को सरकार अस्पताल में ईलाज और मुफ्त जांच तक नहीं करवा पा रही है। मुफ्त जांच की जो सुविधाएं पूर्ववर्ती सरकार ने सरकारी अस्पतालो में शुरू किया था साय सरकार ने बंद कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गरीबों के इलाज का प्रदेश का सबसे बड़ा सहारा है मेडिकल कालेज हॉस्पिटल रायपुर लेकिन सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता के कारण मेकाहारा में…

Read More

‘घर वापसी’ की पहल तेज खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में सिड़मुर गांव के सुंदरादेवी मंदिर के पास अवैध इसाई धर्मांतरण के विरुद्ध ग्रामीणों लगाए गए बोर्ड पर साफ-साफ चेतावनी दी गई है, कि पास्टर और पादरी एवं बाहर से आये धर्मांतरित लाेंगाें का गांव में प्रवेश पर राेक लगा दी है। यह बस्तर के गांव में हो रहे इसाई धर्मांतरण के विरुद्ध ग्रामीणों में पनपते जनाक्रोश को दर्शाता है। भतरा जनजातीय बहुल 270 परिवार के सिड़मुर गांव में हुई ग्राम सभा की बैठक में एकमत होकर ईसाई मिशनरियों और उनसे जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ मे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है, इसके असर से अगले 3 दिन बस्तर संभाग के 5 जिलों नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं कोंडागांव, कांकेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल 28 अक्टूबर को बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल के खराब हाेने की आशंका से बस्तर के किसान चिंतित हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डॉक्टर दंपती के 19 वर्षीय बेटे ने रविवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे छठ पूजा की वजह से बाहर निकले हुए थे जब वे पूजा से लौटे, तो उन्हें बेटे का शव कमरे में मे मिला और पंखे मे रस्सी लगा दिखा और इसकी सुचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पति बाजार स्थित चंद्रा पार्क निवासी डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय दोनों सिम्स में पदस्थ…

Read More