खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौंसले बुलंद हैं।चोरों ने शनिवार देर रात शंकर नगर के एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाया। करीब 1 करोड़ रुपए की सोने-चांदी के जेवर चोरी हुई है। मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोला। शनिवार-रविवार की रात करीब 12:30 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ किया। सोमवार सुबह जब कारोबारी दुकान पहुंचा तो होश उड़ गए। भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पता चला।
खम्हारडीह थाना में मामले की सूचना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालने की प्रकिया शुरू दी है। घटना के बाद सराफा कारोबारियों में हड़ंकप मच गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


