खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शिवसेना के हिंदू राष्ट्र मोर्चा ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की है। इसे लेकर मोर्चा 11 से 14 नवंबर तक दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर से हिंदू राष्ट्र जागरूकता यात्रा निकालेगा। पहले चरण में यात्रा दक्षिण बस्तर से शुरू होकर मध्य बस्तर से होती हुई रायपुर पहुंचेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश पदाधिकारियों में युवा सेना अध्यक्ष सन्नी देशमुख, कामगार सेना के प्रदेश महासचिव संतोष मार्कण्डेय, बल्लू जांगड़े, आनंद तिवारी ने कार्यक्रम, रूट प्लान व जनसभाओं की रूपरेखा काे लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक जागरूकता उद्देश्य से हिंदू राष्ट्र मंच चार दिनों की जागरूकता यात्रा शुरू कर रहा है। यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें जगदलपुर में संजय बाजार, सिरहासार चौक, पुराना बस स्टैंड व शहीद पार्क तिराहे में सभा होगी। यात्रा जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, धमतरी होते हुए रायपुर पहुंचेगी। इस दौरान राजेश कुकड़े, निर्मल साहू सहित अन्य मौजूद थे। जगदलपुर। बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


