खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा। सही एवं अद्यतन मतदाता सूची पारदर्शी तथा निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद होती है, और यह पहल उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। सांसद अग्रवाल ने कहा कि बिहार में इस प्रक्रिया की सफलता यह दर्शाती है कि यदि पारदर्शिता और तकनीक-आधारित प्रणाली को प्राथमिकता दी जाए।
मतदाता सूची की त्रुटियाँ न्यूनतम की जा सकती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ में भी SIR सर्वे मतदाता पंजीकरण को और अधिक सटीक बनाएगा जिससे जनप्रतिनिधि प्रणाली और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी सर्वोपरि है। अतः सभी पात्र नागरिक अपने नाम का मतदाता सूची में सत्यापन अवश्य करें, और जिनका नाम अब तक शामिल नहीं हुआ है, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करवाएं। यही सहभागिता लोकतंत्र को सशक्त बनाती है और समाज के हर वर्ग को उसकी आवाज देता है।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


