खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डॉक्टर दंपती के 19 वर्षीय बेटे ने रविवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे छठ पूजा की वजह से बाहर निकले हुए थे जब वे पूजा से लौटे, तो उन्हें बेटे का शव कमरे में मे मिला और पंखे मे रस्सी लगा दिखा और इसकी सुचना पुलिस को दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पति बाजार स्थित चंद्रा पार्क निवासी डॉ. आशुतोष तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. आरती पांडेय दोनों सिम्स में पदस्थ हैं। रविवार शाम दोनों छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे, जबकि उनका बेटा आयुष्मान तिवारी घर पर अकेला था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वे घर लौटे, तो देखा कि कमरे में बेटे का शव मिला और रस्सी पंखे मे लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने बताया कि उनके परिजनों से जानकारी मिली है की पिछले 5 वर्षो से मृतक आयुष्मान की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही थी और उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। खुदकुशी के पीछे की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


