खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना देवभोग और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 9 किलो जीवित सालकापरी (पैंगोलिन) और 6.13 किलो सालकापरी का छाल बरामद किया गया है।
26 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग वन्यजीव की तस्करी की योजना बना रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देवभोग पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक कार (OD 08 D 7638) और मोटरसाइकिल (CG 05 C 9151) को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को सालकापरी और उससे जुड़ी सामग्री मिली।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पैंगोलिन की तस्करी ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भकुला पात्र (55) और तारिणी पात्र (52), निवासी कालाहांडी (ओडिशा), तथा नागेश पात्र (35), निवासी देवभोग (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 39, 51(1) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1972 के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गरियाबंद एसपी ने देवभोग थाना प्रभारी और साइबर टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि वन्यजीव तस्करी जैसे अपराधों पर पुलिस की यह कार्रवाई कड़ा संदेश देती है कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


