खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण पर वन्य प्राणी तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण अपने खेत के बोर में नहा रहा था। इस हमले के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायल ग्रामीण सगराम नेताम की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी चोटों का इलाज किया और उन्हें निगरानी में रखा है। ग्रामीण अब अपने खेतों में अकेले जाने से भी डर रहे हैं, खासकर शाम के समय और अंधेरा होने के बाद।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के बांगाबारी नयापारा गांव निवासी सगराम नेताम अपने खेत के बोर में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक एक तेंदुए ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपने ऊपर हुए अचानक हमले में ग्रामीण सगराम ने मदद के लिए जोर से चीख-पुकार की। उनकी आवाज सुनकर पास ही में काम कर रहे अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर आ पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ मौके से भाग निकला। घायल सगराम को आस-पास के लोगों ने तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में वन्यजीवों की आवाजाही हाेती रहती है। हालांकि इस तरह का सीधा हमला चिंताजनक है। ग्रामीणों में अब अपने खेतों में काम करने को लेकर डर बैठ गया है।
वन विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्हें रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और समूह में रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। विभाग ने गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है।
Trending
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत


