खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम गुवाहाटी दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 12 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व शर्मा की कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम 12 मई को ही दोपहर करीब 2 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
Trending
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत


