खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव में शुक्रवार रात दो ग्रामीणों रवि कट्टम एवं तिरुपति सोढी की नक्सलियों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी । हत्या के बाद इलाके में नक्सलियों की ऐसी दहशत है, कि शनिवार रात तक परिजन थाने तक नहीं पहुंचे। शवों का पोस्टमार्टम तक नहीं करवाया, रविवार को परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और जवान भी मौके पर पहुंचकर पीएम के लिए कहा, लेकिन नक्सली भय से किसी की नहीं सुनी गई। आज साेमवार काे पुलिस ने अस्थियों को जब्त कर पंचनामा तैयार करने और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गौवर्ना ने बताया कि पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। क्योंकि परिजनों ने इससे पहले ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत अस्थियों को सबूत के रूप में लिया जा रहा है।
गाैरतलब है कि बीजापुर में नक्सली आतंक की यह ताजा घटना तब हुई है, जब बस्तर के अन्य जिलों में नक्सली बडे पैमाने पर आत्मसमर्पण कर रहे हैं, वहां नक्सलवाद कमजोर पड़ा है। इस बीच बीजापुर अब भी नक्सलियों के खौफ में जी रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नक्सलियों ने हत्या के बाद परिजनों को चेतावनी दी कि अगर पुलिस में रिपोर्ट की, तो अंजाम बुरा होगा । बता दें कि यह इलाका तेलंगाना सीमा से लगा है । नंबी इलाके में सड़क, पुल-पुलिया नहीं बन पाए हैं, जिससे यहां नक्सली आसानी से सीमा पार आना-जाना करते हैं, आज भी इस इलाके से नक्सलियाें का भय खत्म नहीं हो पाया है।
Trending
- भोरमदेव मंदिर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
- राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप से ₹1 करोड़ के जेवरात पार
- “सवाल पूछना अपराध नहीं” : पत्रकार को लीगल नोटिस के विरोध में पत्रकारों की एकजुटता
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: मुख्यमंत्री साय बोले- ‘मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है सनातन संस्कृति का गौरव’
- 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड वेणु जंघेल गिरफ्तार, ₹5000 का इनामी आरोपी सलाखों के पीछे
- मुख्यमंत्री के स्नेहिल अंदाज ने जीता सबका दिल, नन्हे प्रशांत को दिया आशीर्वाद
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद


