Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। कार्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी…
KWNS – मिडिल ईस्ट से इस वक्त बेहद गंभीर हालात की खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिका और इज़रायल द्वारा कथित संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। घटनाक्रम ने पूरे पश्चिम एशिया को बड़े टकराव की दहलीज पर ला खड़ा किया है। खामेनेई के बाद बढ़ा तनाव ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु की खबरों के बाद से ही क्षेत्र में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि नेतृत्व परिवर्तन और क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में संभावित बदलाव ने हालात को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में दाे वर्ष पहले 14 जनवरी 2024 की रात हुए अंधे कत्ल की गुत्थी बचेली पुलिस ने सुलझा ली है। जमीन मुआवजे की रकम हड़पने और फर्जीवाड़े के मामले से बचने के लिए आराेपी राकेश तेलाम ने अपने दादा बुधरू तेलाम की गुप्ती से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी राकेश तेलाम को गिरफ्तार कर हत्या में उपयाेग किये गये गुप्ती जब्त कर कार्यवाही उपरांत आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद आराेपी काे जेल दाखिल कर दिया गया है। थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 6 प्रदेशों में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी बिहार से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। राज्यसभा की इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर शुरू होगी।…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। 90 वर्षीय चाका बाई की चेहरे से झलकती मुस्कराहट बता रही है कि उनके जीवन में खुशियां फिर से लौट आई है। उम्र के इस दौर में शारीरिक परेशानियों का आना स्वाभाविक है और ऐसे समय में की गई सहायता बुजुर्गों के लिए बड़ी सहारा बनती है। ठीक से सुनाई नहीं देने की समस्या से जूझ रही चाका बाई मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंची। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें उनकी परेशानियों का समाधान यहां पर अवश्य मिलेगा और हुआ भी ऐसा ही, कैंप कार्यालय से उन्हें तत्काल मदद मिली और उसे श्रवण…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के इस निर्णय के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लक्ष्मी वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में प्रदेश की आवाज को मजबूती से उठाएंगी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन में सक्रिय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में होली का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया, जब सरसीवा थाना क्षेत्र के तिलाईपाली मोड़ के पास सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ के मिट्ठूगुड़ा निवासी 16 वर्षीय अमर कुर्रे पिता सुरेंद्र कुर्रे, 17 वर्षीय साहिल महंत पिता शंकर महंत बाइक से अपने नाना के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलाईपाली मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। मोड़ पर संतुलन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश को हथबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाता था और जेवरात लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के जेवर, 80 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार बरामद किया है। मामले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने स्वयं संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहेला, सिमगा और हथबंद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुये दोनों आरक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है। ऐसे हुआ खुलासा 28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि…
*धरसींवा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर विधायक अनुज शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। यह हमें मन-मुटाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे…

