KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव के लिए महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के इस निर्णय के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लक्ष्मी वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में प्रदेश की आवाज को मजबूती से उठाएंगी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखेंगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन में सक्रिय भूमिका और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है।


