खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। कार्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा किया गया है। इस मामले में सिविल लाइन थान प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तमिलनाडु राज्य से जुड़ा मेल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


