खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुये दोनों आरक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि विश्वकर्मा किराए के मकान में रहत है और गांजा बेचता है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। साथ ही मकान के अंदर से एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा को जब्त किया गया। रवि विश्वकार्म से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसे देने का लालच देकर उसे अपने घर में रखने को कहा था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ सुनील भगत को गिरफतार किया गया। पुलिस ने जब गोविंद से पूछताछ की तो आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। गोविंद ने पुलिस को बताया कि गांजा तस्करी में थाना तपकरा में पदस्थ आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर 37 वर्ष और आरक्षक अमित त्रिपाठी 35 वर्ष शामिल थे। दोनों आरक्षक मिलकर गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


