खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश को हथबंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनसान रास्तों पर महिलाओं को निशाना बनाता था और जेवरात लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के जेवर, 80 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार बरामद किया है।
मामले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने स्वयं संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहेला, सिमगा और हथबंद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।
एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। वह सड़क पर अकेली महिला को देखकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट की पेशकश करता, फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर डरा-धमकाकर जेवर और नकदी लूट लेता था। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो जाता था, जिससे पीड़िताएं उसकी पहचान नहीं कर पाती थीं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हथबंद के पास ग्राम कुकराचुंदा का निवासी है। उसने दुर्ग क्षेत्र में भी लगभग पांच घटनाओं को अंजाम दिया है, जिनमें उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और अन्य मामलों में भी उसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, महिलाओं से अपील की गई है कि वे अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


