खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में होली का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया, जब सरसीवा थाना क्षेत्र के तिलाईपाली मोड़ के पास सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ के मिट्ठूगुड़ा निवासी 16 वर्षीय अमर कुर्रे पिता सुरेंद्र कुर्रे, 17 वर्षीय साहिल महंत पिता शंकर महंत बाइक से अपने नाना के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलाईपाली मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़े। गिरने के दौरान दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह नशा और तेज रफ्तार को माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार तिलाईपाली मोड़ पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। सड़क की स्थिति और मोड़ की बनावट को लेकर कई बार शिकायतें की गई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
सरसीवा थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और तेज रफ्तार से बचें।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


