Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आरटीई के तहत जिले में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने निर्धारित ऑनलाइन लॉटरी 15 अप्रैल को नहीं निकली। शिक्षा विभाग अब यह प्रक्रिया 17 अप्रैल को रायपुर में ऑनलाइन माध्यम से कराने जा रहा है। राज्य स्तर पर यह लॉटरी विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग तिथियों पर निकलेगी। बस्तर संभाग में इस वर्ष 100 निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों के लिए 449 आवेदन मिले हैं, जबकि चयन केवल 347 बच्चों का होना है। चयन लॉटरी से होगी, जिससे पारदर्शी प्रवेश सुनिश्चित होगा। विभाग के अनुसार तकनीकी कारणों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम ने सालों से डिमांड बिल, डिमांड नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस देने के बाद कार्रवाई के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंची। निगम की सख्ती को देखते हुए चार दुकानदारों ने जहां मौके पर बकाये का भुगतान किया, वहीं बकाया भुगतान नहीं करने पर आठ दुकानों को सील किया गया। रायपुर नगर निगम के जोन 9 राजस्व अमले द्वारा की गई इस कार्रवाई में चार बकायादारों से कुल 80,592 रुपए का भुगतान प्राप्त हुआ। वहीं आठ बकायादारों पर कुल 365,510 रुपए बकाया है, जिसके…
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है या 20 अप्रैल को? दरअसल अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होता है। इस बार अक्षय तृतीया के लिए वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल को 10:49 एएम से प्रारंभ हो रही है और 20 अप्रैल को 7:49 एएम तक है। उदयातिथि के आधार पर तृतीया तिथि 20 अप्रैल को है, जबकि तृतीया तिथि 19 अप्रैल को शुरू हो रही है। ऐसे में कन्फ्यूजन है कि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाएं या फिर 20 अप्रैल को? अक्षय तृतीया 19 अप्रैल या 20 अप्रैल? कई व्रतों में उदयातिथि की…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सिर्फ 149 रन ही बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए. इस पारी के बाद ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास आ गई. हेनरिक क्लासेन उनसे पीछे दूसरे स्थान पर है, जो सिर्फ 4 रन दूर है. तीसरे नंबर पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी ज्यादा दूर नहीं हैं. पर्पल कैप की बात करें तो…
नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में एक महीना पूरा करने वाली है, लेकिन ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब भी ज़बरदस्त कमाई कर रही है। यहां तक कि ये फिल्म नई रिलीज पर भी भारी साबित हो रही है और हर दिन करोड़ों कमा रही है। इस फिल्म ने इस बीच तमाम बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 28वें दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘धुरंधर 2’ की 28वें दिन कितनी रही कमाई? आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के जंगलों में पाया जाने वाला कीकर, जिसे स्थानीय भाषा में जंगल जलेबी के नाम से जाना जाता है, इन दिनों शहरों के बाजारों में खासा लोकप्रिय हो रहा है। खट्टी-मीठी स्वाद वाला यह जंगली फल न केवल लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है बल्कि आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं के लिए आय का साधन भी बनते जा रहा है। सीधी जिले के ग्रामीण और वन क्षेत्रों में इसकी भरपूर पैदावार होती है। यह केवल दो महीने ही मिलती है। पुराने बस स्टैंड के पास जंगल जलेबी बेचने वाली फूलमती गोंड लोकल 18…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के फास्टरपुर-सेतगंगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका सेतगंगा क्षेत्र की रहने वाली थी, जो 12-13 अप्रैल की दरम्यानी रात घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। सुबह परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 अप्रैल को सुबह करीब 12 बजे गाड़ाघाट के पगडंडी मार्ग पर एक महिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम को एंटी साइक्लोन प्रबल रूप से प्रभावित कर रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लगभग 3 डिग्री तापमान बढ़ा है। अब पारा 44 डिग्री पहुंचने के करीब है। आने वाले दिनों में लगातार गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां लोगों को 43 डिग्री सेल्सियस का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच दूरभाष पर हुई इस बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने चौधरी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि चौधरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से राज्य में तेजी से प्रगति सुनिश्चित होगी। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने बीते बुधवार ही बिहार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले का दौरा करेंगे। वे हादसे के स्थल सिंघीतराई पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बैज अधिकारियों और प्लांट प्रबंधन से भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे रायगढ़ के अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जानेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

