खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कुलगांव में मंगलवार को रात्री लगभग दाे बजे अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, घटना में बड़ी मात्रा में बारदाना और धान को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने से जुड़ा वीडियो जिसमें धान के बोरों में लगी भयावह आग का मंजर नजर आ रहा है। राइस मिल मालिक मोहम्मद आवेश ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है, इस आगजनी में चांवल, धान और खाली बोरे सभी कुछ जल गया है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आग अज्ञात कारणों से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आगजनी की इस घटना में राइस मिल में रखे धान के बोरे और उनमें भरा धान बड़ी मात्रा में जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। राइस मिल में भारी मात्रा में धान और बारदाना रखा था, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।
इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सैकड़ों बोरे धान और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित कर शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना पर जांच की जायेगी।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


