खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम ने सालों से डिमांड बिल, डिमांड नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों को अंतिम नोटिस देने के बाद कार्रवाई के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंची। निगम की सख्ती को देखते हुए चार दुकानदारों ने जहां मौके पर बकाये का भुगतान किया, वहीं बकाया भुगतान नहीं करने पर आठ दुकानों को सील किया गया।
रायपुर नगर निगम के जोन 9 राजस्व अमले द्वारा की गई इस कार्रवाई में चार बकायादारों से कुल 80,592 रुपए का भुगतान प्राप्त हुआ। वहीं आठ बकायादारों पर कुल 365,510 रुपए बकाया है, जिसके लिए दुकानों को सील किया गया, जिसमें जिन बकायादारों की दुकानों को सील किया गया, उनमें बरखा अग्रवाल, सेलून, अभिषेक कुमार की एज शॉप, चित्रा रेखा अग्रवाल, विवेक गोयल, सरफराज खान, शेख साजिद, इंद्रमणि मिनरल इंडिया शामिल हैं।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


