खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत आज मंगलवार काे जिला कार्यालय में काेंड़ागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की। यह अभियान स्वस्थ बस्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंच रही हैं। नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने और इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
बस्तर संभाग में शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के सभी सदस्यों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर रही है। इसके माध्यम से डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल भी बनाए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य “मावा सेहत, मावा बस्तर” के अंतर्गत हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस पहल के तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, एनीमिया, कैंसर, टीबी, मलेरिया और कुष्ठ सहित अन्य मौसमी बीमारियों की नि:शुल्क जांच की जा रही है। आवश्यकतानुसार बेहतर उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


