Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की जांच के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज महासमुंद नगर के होटलों और ढाबों में औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि टीम द्वारा नगर में संचालित विभिन्न होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग की जांच की गई। जांच के दौरान सोनी मिष्ठान भंडार से 10, नेमी भोजनालय से 5, सीमांचल होटल से 5, आरोग्य अमृततुल्य चाय सेंटर से 2, प्रांजल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और रेप के मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अगर लड़की बालिग है और उसकी सहमति से शारीरिक संबंध बने हैं, तो उसे रेप नहीं माना जा सकता। हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट की ओर से आरोपी युवक को दोषी ठहराने के आदेश को अवैध मानते हुए उसे निरस्त कर दिया और आरोपी को बरी कर दिया। इस फैसले के साथ ही रेप के आरोपी युवक को करीब 20 साल बाद राहत मिली है। मामला सरगुजा जिले के धौरपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 15 से अधिक बड़े रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं, जबकि कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपने खाने के मेन्यू में भी कटौती करनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि छोटे और मध्यम वर्ग के होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के पास फिलहाल केवल 3 से 4 दिनों का ही गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा है। समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलने से होटल और ढाबा संचालकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे। आज सदन में दो ध्यानाकर्षण भी लगाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले प्रदेश में जर्जर सड़कों के मुद्दे को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे, जबकि विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वे फिर से विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास पहुंचेंगे। वहीं रात 9 बजे वे…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l सवर्ण समन्वय समाज के प्रमुख श्री प्रमोद गौतम ने बताया की यूजीसी काला कानून भारत सरकार द्वारा छात्रों में आपसी मतभेद पैदा करने और जातियों को बांटने की मनसा से लाया गया है जो की देश की विकास के लिए घातक है। साथ ही समाज में असमानता फैलाने वाला जहर हैं। इस प्रकार के जहरीले कानून को सरकार को वापस लेना होगा। इसी बीच नीलकंठ सेवा संस्था के प्रमुख पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज ने बताया कि छ ग प्रदेश सरकार अभी तक ईडब्लूएस 10% आरक्षण लागू नहीं किया है जिससे छात्रों को लाभ नही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। जिले में लगातार दूसरे दिन अवैध अफीम की खेती मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव का है, जहां खेत में अफीम की फसल लहलहाती मिलने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने खेत को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है। बताया…
नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम “संकल्प” से ही हासिल करेंगे विकास की सिद्धि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 50 हजार 537 करोड़ 98 लाख 68 हजार रूपए की अनुदान मांगे पारित की गईं। इसमें कृषि विभाग के लिए 7075 करोड़ 90 लाख 56 हजार रूपए, पशुपालन विभाग के लिए 656 करोड़ 12 लाख 49 हजार रूपए, मछली पालन विभाग के लिए 110 करोड़ 67 लाख 30 हजार रूपए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। इस योजना से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने का अवसर भी मिल रहा है। है। यह योजना माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान तथा सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। जिले के ग्राम कचरबोड, पथरिया की निवासी नीतू वर्मा को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 01 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस…
कलेक्टर ने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों की ली बैठक, आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों से गैस सिलेंडर की सप्लाई और रिफिलिंग की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं से निर्धारित दर से अधिक राशि न ली जाए। गैस सिलेंडर का विक्रय तय मूल्य पर ही किया जाए। ओवरप्राइसिंग करते हुए पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध…

