खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण शहर के 15 से अधिक बड़े रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं, जबकि कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपने खाने के मेन्यू में भी कटौती करनी पड़ी है।
बताया जा रहा है कि छोटे और मध्यम वर्ग के होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के पास फिलहाल केवल 3 से 4 दिनों का ही गैस सिलेंडर का स्टॉक बचा है। समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलने से होटल और ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ गई है। संचालकों को डिमांड ज्यादा होने के कारण गैस एजेंसियों से समय पर सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिल पा रही है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


