खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:20 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 11:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर विधानसभा सत्र में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वे फिर से विधानसभा पहुंचकर सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास पहुंचेंगे। वहीं रात 9 बजे वे शदाणी दरबार में सद्गुरु संत राजाराम साहिब जी के 66वें वर्ष महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


