खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे। आज सदन में दो ध्यानाकर्षण भी लगाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले प्रदेश में जर्जर सड़कों के मुद्दे को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे, जबकि विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।
इसके अलावा विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी सदन में याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। सत्र के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। साथ ही मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विस्तृत चर्चा की जाएगी।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


