Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-धरसीवां। रायपुर जिले में सात साल की मासूम को 30 वर्षीय दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया।आरोपी शादी में शामिल होने आया था, जहां उसकी नियत बिगड़ गई। वह नाबालिग को बहाने से एकांत जगह ले गया और घिनौना काम किया। पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश लेकिन शादी में गाने और शोर शराबे के कारण किसी का ध्यान नहीं गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग को जान से मारने का भी प्रयास किया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा नेवरा के बहेसर गांव की है। नाबालिग परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी। 29…
हिंदू धर्म में हर तिथि और वार का विशेष महत्व बताया गया है। हनुमान जी की पूजा को संकटों से मुक्ति दिलाने वाली सबसे प्रभावी साधना माना जाता है। बजरंगबली को मंगलवार विशेष रूप से प्रिय है लेकिन जब यह दिन ज्येष्ठ मास में आता है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ महीने में 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जो भक्तों के लिए बेहद शुभ अवसर माने जा रहे हैं। मान्यता है कि इन दिनों हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने पर मंगल दोष, शनि कष्ट और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।…
नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। भुवी ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट लिए। यही कारण है कि 156 रन के टारगेट को हासिल करने में गुजरात टाइटंस की टीम हांफ गई। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी की तो लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। दरअसल, भुवनेश्वर कुमार ने टी20 फॉर्मेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। इस फॉर्मेट में इस आंकड़े…
नई दिल्ली। गुरुवार को बॉक्स ऑफिस का हिसाब-किताब थोड़ा ठंडा रहा और सिनेमाघरों में मौजूद किसी भी फिल्म के कलेक्शन में इजाफा नहीं देखा गया। हालांकि अक्षय कुमार की भूत बंगला की कमाई स्थिर रही। वहीं माइकल ने भी ठीक ठाक कमाई की। चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों के साथ गिन्नी वेड्स सनी 2 और 43 दिन पुरानी धुरंधर ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है? भूत बंगला ने दूसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन? अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। इस दौरान इस फिल्म ने ठीक ठाक…
नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगता है। इस समय थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट और आयुर्वेद विशेषज्ञ लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करने और शरीर का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि अगर समय रहते सही खानपान और घरेलू उपाय अपनाए जाएं, तो गर्मी से होने वाली कई परेशानियों से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में सबसे जरूरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दक्षिण के बाद मध्य इलाकों में भी अंधड़ और बारिश की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को कुछ जगहों पर बादल गरजने की गतिविधि भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है। गुरुवार को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर से भी सनसनीखेज घटना सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। सूचना मिलने के बाद तखतपुर पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। जहां वह आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे रायपुर से बगिया के लिए रवाना होंगे। बगिया में दोपहर 1 बजे समृद्धि एम-कैड निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। वे दोपहर 3.15 बजे विकासखंड कुनकुरी के ग्राम बंदरचुआं पहुंचकर अपने निज सहायक दीपक अंधारे के चचेरे भाई स्वर्गीय विवेक अंधारे के आकस्मिक निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4:30 बजे बगिया से रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को पकड़ा है। दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं और अपने साथ सूटकेश में लगभग 10 किलो से अधिक गौमांस भरकर ला रही थीं। पुलिस को सूचना मिली थी, कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दो महिलाएं गौमांस लेकर पहुंची है, पुलिस ने चेकिंग की, तो संदेह हुआ, जिसके बाद सूटकेश की तलाशी ली गई। तलाशी में गौमांस मिलने पर दोनों महिलाओं को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सूटकेश में गौमांस होने की बात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को कांग्रेस संगठन और विधायकों की मैराथन बैठक लेकर पार्टी का परफार्मेस जांचेंगे। सचिन पायलट गुरुवार देर शाम राजधानी पहुंचे। माना विमानतन पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को सुबह 10 बजे प्रभारी सचिन पायलट की कांग्रेस विधायकों से चर्चा करेंगे। उनकी बैठक के बाद 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक लेंगे। जिला अध्यक्षों के तीन माह का कामकाज पूरा होने पर उनके काम की समीक्षा करेंगे। जिला अध्यक्षों को पार्टी की आगामी कामकाज की…

