खबर वर्ल्ड न्यूज-धरसीवां। रायपुर जिले में सात साल की मासूम को 30 वर्षीय दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाया।आरोपी शादी में शामिल होने आया था, जहां उसकी नियत बिगड़ गई। वह नाबालिग को बहाने से एकांत जगह ले गया और घिनौना काम किया। पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश लेकिन शादी में गाने और शोर शराबे के कारण किसी का ध्यान नहीं गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग को जान से मारने का भी प्रयास किया गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा नेवरा के बहेसर गांव की है। नाबालिग परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी। 29 अप्रैल की रात जब पीड़िता अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तब पड़ोस में रहने वाला राजा वर्मा भी वहां पहुंच गया। आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की चीखें वैवाहिक शोरगुल में दब गई। आोरपी मौके से भाग निकला।
कुछ समय बाद बच्ची को होश आया तब उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आरोपी की पहचान उजागर होने के बाद महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी– राजकुमार उर्फ राजा वर्मा पिता लखन लाल वर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम बहेसर थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक; बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त
- दंतेवाड़ा पुलिस का ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान: 31 लाख के 141 मोबाइल बरामद, मालिकों के लौटे चेहरे पर मुस्कान
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से निकलकर ‘उजाले’ की ओर जाटलूर: अब नक्सलियों के खौफ पर भारी पड़ रही हाट-बाजार की रौनक
- तेंदूपत्ता संग्रहण पर ‘एस्मा’ का सुरक्षा कवच, 2026 सीजन के लिए वनवासियों की आजीविका सुरक्षित
- ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता से रोका जा सकता है, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को- नरेंद्र पाणिग्राही
- पार्षद की दबंगई या प्रशासनिक उदासीनता? विधवा महिला के आशियाने पर लटका ‘सियासी’ ताला
- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को
- आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


