खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर से भी सनसनीखेज घटना सामने आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद तखतपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को गाड़ी से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। सूचना मिलने के बाद तखतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास की बताई जा रही है।
Trending
- मंगल और शनि दोष से हैं परेशान, तो पहले बड़े मंगल करें ये उपाय, कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी
- शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ: भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक धमाका, टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान
- गुरुवार को फिर ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
- भीषण गर्मी ने कर दिया बेहाल? लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: विकास कार्यों की सौगात और शोक संवेदना कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सूटकेस में गौमांस की तस्करी, रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं गिरफ्तार


