नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। भुवी ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट लिए। यही कारण है कि 156 रन के टारगेट को हासिल करने में गुजरात टाइटंस की टीम हांफ गई। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी की तो लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
दरअसल, भुवनेश्वर कुमार ने टी20 फॉर्मेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। इस फॉर्मेट में इस आंकड़े को छुने वाले वह भारत के पहले तेज गेंदबाज बने हैं। भुवनेश्वर कुमार के अब इस फॉर्मेट में कुल 352 विकेट हो गए हैं। उन्होंने ये कारनामा अपने 325वें टी20 मैच में किया। सिर्फ इतना ही नहीं, भुवी ने आईपीएल में अपने 200 विकेट भी पूरे किए।
भुवनेश्वर ने किया पर्पल कैप पर कब्जा
विकटों के रिकॉर्ड के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में पर्पल कैप पर भी अपना कब्जा जमाया। भुवनेश्वर कुमार के इस सीजन 9 मैचों में कुल 17 विकेट हो चुके हैं। इससे पहले ये कैप सरनाइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के पास था। ईशान मलिंगा ने इस सीजन में अभी तक 15 विकेट लिए हैं और वह भुवनेश्वर कुमार को कड़ी दे रहे हैं।
गुजरात ने 4 विकेट से जीता मुकाबला
वहीं, मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटंस की टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल की 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी से 19.2 ओवर में 155 रन का स्कोर खड़ा किया था। गुजरात के खिलाफ इस मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी नहीं चल पाई। विराट कोहली भी 13 गेंद में सिर्फ 28 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही है, लेकिन जल्द ही आरसीबी के गेंदबाजों ने वापसी की और मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन शुभमन गिल ने 43 और जोस बटलर ने 39 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत की तरफ मोड़ दिया। इसके अलावा अंत में राहुल तेवतिया ने 27 रनों की निर्णायक पारी खेलकर गुजरात को मैच में चैंपियन बनाया।
Trending
- मंगल और शनि दोष से हैं परेशान, तो पहले बड़े मंगल करें ये उपाय, कष्ट दूर करेंगे हनुमान जी
- शेर अभी बूढ़ा नहीं हुआ: भुवनेश्वर कुमार का ऐतिहासिक धमाका, टी20 क्रिकेट में रचा नया कीर्तिमान
- गुरुवार को फिर ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
- भीषण गर्मी ने कर दिया बेहाल? लू और डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक अंधड़ और बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से मिलेगी राहत
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: विकास कार्यों की सौगात और शोक संवेदना कार्यक्रम में होंगे शामिल
- सूटकेस में गौमांस की तस्करी, रेलवे स्टेशन पर दो महिलाएं गिरफ्तार


