Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
Author: Khabar World
जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में जो शामिल होता है उसे पुण्य मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं जगन्नाथ रथ यात्रा की रस्सी छूने पर क्या लाभ मिलता है ? जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में तीन रथ शामिल होते हैं। इसमें लाल-पीले रंग का रथ जगन्नाथ जी का होता है। बलभद्र के रथ को लाल-हरे रंग से सजाया जाता है। वहीं सुभद्रा देवी का रथ लाल और काले रंग का होता है। इन रथ पर सवार होकर वे गुंडिचा मंदिर अपनी मौसी के घर जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि रथ की रस्सी को…
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है। यह खबर टीम इंडिया और उसके फैंस की टेंशन बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं। सुदर्शन का एजबेस्टन टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल बताया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान ही सुदर्शन के कंधे में चोट लगी थी। फिलहाल, बीसीसीआई की तरफ साई सुदर्शन के चोटिल होने पर कोई अपडेट…
नई दिल्ली। धनुष और नागार्जुन स्टारर मच अवेटेड क्राइम ड्रामा ‘कुबेर’ 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त बज, एंटरटेनिंग प्रोमो और स्टार पावर के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से अच्छा रिव्यू मिला और इसी के साथ कुबेर उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब रही। हालांकि, पहले सोमवार से ही इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई। बावजूद इसके ‘कुबेर’ ने अच्छी कमाई कर ली है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया…
नई दिल्ली। अनानास बेहद स्वादिष्ट और रसीला फल है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद सभी को दीवाना बना देता है। कई लोग सुबह ब्रेकफास्ट में अनानास जूस पीना पसंद करते हैं। अनानास स्वाद के साथ सेहत का खजाना होता है। इसमें पोषक तत्वों का बड़ा भंडार होता है। अनानास गर्मियों और बरसात के मौसम में खूब मिलता है। आयुर्वेद में इस फल को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। दुनियाभर में इस फल को खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि हर साल 27 जून को अंतरराष्ट्रीय अनानास दिवस (International Pineapple Day) मनाया जाता है। आज इस खास मौके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। नेशनल हाइवे 53 पर तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक के पीछे जा भिड़ी। दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्पोर्ट बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि दोनों आरंग के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल के पास हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रक गुरुवार की रात घोडारी से तुमगांव आ रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में टकराई गई। सड़क हादसे में बाइक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के 106 जगहों पर बारिश हुई। औसत बारिश का आंकड़ा 36.79 MM रहा। ये इस महीने का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक यही स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) रायगढ़, सूरजपुर और कोरिया इन तीन जिलों के साथ अन्य 30 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा। 1 जून से 26…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के हास्यव्यंग कवि और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मारवाड़ी शमशान घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए चर्चित कवि कुमार विश्वास डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पहुंच चुके हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी मौजूद है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान अशोका प्लैटिनम से निकलेगी। इसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे से अंत्येष्टि कार्यक्रम होगा। इसके बाद मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार को उन्होंने ACI में इलाज के दौरान आज अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। लेकिन हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद साहित्य जगत में शोक की लहर है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, जशपुर और ओडिशा के रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 10:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:55 बजे गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक “रथ यात्रा महोत्सव” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए रवाना होंगे, जहां से राज्य विमान से उड़ान भरकर झारसुगुड़ा (ओडिशा) स्थित वीर सुरेन्द्र साय एयरपोर्ट पहुँचेंगे। वहां से सीएम साय रवाना होकर दोपहर 3:45 बजे…
KWNS – Priya Pathak , रायपुर l भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पावन उत्सव आज रायपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा l शहर के अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. जगन्नाथ मंदिर से आज भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. पारंपरिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा को रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया जाएगा. इस भव्य आयोजन में इस भव्य आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे l वे रथ यात्रा मार्ग पर “सोने की…

