खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को रायपुर-दुर्ग समेत प्रदेश के 106 जगहों पर बारिश हुई। औसत बारिश का आंकड़ा 36.79 MM रहा। ये इस महीने का सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 6 दिनों तक यही स्थिति रहेगी।
मौसम विभाग ने आज (शुक्रवार) रायगढ़, सूरजपुर और कोरिया इन तीन जिलों के साथ अन्य 30 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बिलासपुर सबसे गर्म रहा।
1 जून से 26 जून तक प्रदेश में 112.6 MM बारिश हो चुकी है। सामान्यता जून में इस समय तक 149.6 MM बारिश रिकॉर्ड की जाती है। इस लिहाज से अब तक बारिश लगभग 25% कम हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर में हुई है। यहां सामान्य से लगभग 114 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। दरअसल जिले में जून में अब तक 228.2 MM पानी बरस चुका है। जबकि सामान्य तौर पर 106.5 MM पानी ही गिरता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ


