खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नगर में 3 मई को सामुदायिक भवन में एक गरिमामय वातावरण के बीच उपनयन संस्कार का आयोजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मनोज मिश्रा के सुपुत्र अंश मिश्रा एवं पंडरिया निवासी प्रशांत शुक्ला के सुपुत्र अव्यांश शुक्ला का विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों बटुकों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहाकि उपनयन संस्कार भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण संस्कार है,जो बालकों को ज्ञान और अनुशासन के मार्ग पर अग्रसर करता है।
इस धार्मिक आयोजन में परिवारजन एवं सामाजिकजनों सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मनोज मिश्रा,प्रशांत शुक्ला,राहुल पाठक,रितु तिवारी,निधि पौराणिक एवं धीरज पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया,जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बटुकों ने यज्ञोपवीत धारण किया। आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक माहौल बना रहा और उपस्थित सभी लोगों ने इस पावन अवसर का साक्षी बनकर शुभकामनाएं दीं।
Trending
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
- उप मुख्यमंत्री शर्मा, वन मंत्री कश्यप एवं सांसद पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना


