जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में जो शामिल होता है उसे पुण्य मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं जगन्नाथ रथ यात्रा की रस्सी छूने पर क्या लाभ मिलता है ?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2025
जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में तीन रथ शामिल होते हैं। इसमें लाल-पीले रंग का रथ जगन्नाथ जी का होता है। बलभद्र के रथ को लाल-हरे रंग से सजाया जाता है। वहीं सुभद्रा देवी का रथ लाल और काले रंग का होता है। इन रथ पर सवार होकर वे गुंडिचा मंदिर अपनी मौसी के घर जाते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि रथ की रस्सी को पकड़कर खींचना भगवान जगन्नाथ की सेवा के समान है। इसे कोई भी आम श्रद्धालु छू सकता है। मान्यता है कि रथ की रस्सी को छूने या खींचने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कहते हैं कि जो जगन्नाथ रथ यात्रा में रस्सी को छूने का सौभाग्य पाता है उसके सारे पाप धुल जाते हैं और वह जीवन-मरण के चक्री से मुक्ति हो जाता है। व्यक्ति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है ऐसी मान्यता है।
जगन्नाथ जी की रस्सी को शंखचूड़ा नाड़ी, बलभद्र के रथ की रस्सी वासुकी और सुभद्रा देवी के रथ की रस्सी को स्वर्णचूड़ा नाड़ी कहा जाता है।
इस साल रथ यात्रा का मुख्य आयोजन 27 जून को होगा, इसका समापन 5 जुलाई 2025 को होगा। इस अलौकिक दृश्य का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।
जगन्नाथ रथ यात्रा में रथों का निर्माण नीम की लकड़ियों से बने होते हैं, इसलिए इन्हें खींचना आसाना होता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ


