नई दिल्ली। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर बाहर से घर लौटते ही फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं, लेकिन यह आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। डॉक्टर का कहना है कि अचानक बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर के तापमान में असंतुलन पैदा होता है, जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
पाचन तंत्र पर पड़ता है असर
चिकित्सक डॉ. एस. के. चतुर्वेदी ने इस विषय पर चेतावनी देते हुए लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जब व्यक्ति तेज धूप या गर्म वातावरण से आता है, तब उसका शरीर पहले से ही उच्च तापमान पर होता है, ऐसे में तुरंत ठंडा पानी पीना शरीर के लिए झटका जैसा होता है। इससे शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित होती है और पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है।
हो सकती सकती हैं ये दिक्कतें
आगे डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि बहुत ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। शरीर को बाहरी ठंडे तत्व को अपने सामान्य तापमान के अनुरूप लाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे पेट में गैस, अपच, ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सिरदर्द जैसी दिक्कतें भी देखने को मिल सकती हैं।
संतुलित तापमान बनाए रखना जरूरी
डॉक्टर ने बताया कि शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखना बेहद जरूरी है, जब हम बाहर से आते हैं, तो शरीर को सामान्य स्थिति में आने के लिए कुछ समय देना चाहिए। तुरंत ठंडा पानी पीने की बजाय 10 से 15 मिनट का इंतजार करना बेहतर होता है। इसके बाद सामान्य या कमरे के तापमान का पानी पीना अधिक सुरक्षित माना जाता है।
खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी
वहीं, उन्होंने सलाह दी कि गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है, लेकिन सही तरीके से रखे। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीना चाहिए और अत्यधिक ठंडे पेय पदार्थों से बचना चाहिए। यदि प्यास अधिक लगी हो, तो भी धैर्य रखते हुए पहले शरीर को ठंडा होने दें, फिर पानी का सेवन करें।
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें
डॉ। चतुर्वेदी ने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए अगली बार जब आप बाहर से घर लौटें, तो तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें और अपने शरीर को थोड़ा समय दें। यही आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा।
Trending
- आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’
- बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- दुर्ग में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: जंजगिरी रोड हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी और एक साल का बच्चा सुरक्षित
- भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं: समृद्ध परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर दिया जोर
- IFS अधिकारी विवेक आचार्य बने राज्य वन विकास निगम के नए कार्यकारी संचालक
- छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया कैंपेन करेंगे कोऑर्डिनेट
- सुकमा के पोलमपल्ली पोटाकेबिन में भोजन-पानी के संदिग्ध दूषण से 47 छात्राएं बीमार: 23 अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत गंभीर
- कांकेर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: मोरखण्डी के जंगलों से नक्सल डंप ध्वस्त, 3.5 किग्रा दुर्लभ पैंगोलिन शल्क और सामग्री बरामद


