हिंदू धर्म में साल भर कुल 24 एकादशी व्रत आते हैं, जो हर महीने दो बार मनाए जाते हैं। इन तिथियों को अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। वैशाख मास भी माघ और कार्तिक की तरह ही धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, इसलिए इस महीने की एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है। अब इसी पावन मास में मोहिनी एकादशी आने वाली है। उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज बताते हैं कि इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल 2026, सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ रखा जाएगा। इस दिन ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो सुबह से शुरू होकर रात 9 बजकर 36 मिनट तक प्रभावी रहेगा। यह योग भगवान विष्णु से जुड़ा माना जाता है और जीवन में स्थिरता व सकारात्मकता लाने वाला होता है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 से दोपहर 12 बजकर 45 तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।
जरूर करें ये उपाय
1. तुलसी मंजरी: यदि मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही और धन रुक नहीं रहा, तो इस एकादशी स्नान-ध्यान के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। गाय के कच्चे दूध में तुलसी मिलाकर अभिषेक करें, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
2. तुलसी चालीसा: यदि नौकरी या व्यापार में लगातार मेहनत के बावजूद रुकावटें आ रही हों, तो मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के समीप 11, 21 या 51 दीप प्रज्वलित करें और तुलसी चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे सभी बाधाएं दूर होकर सफलता के रास्ते खुलते हैं।
3. ग्रह क्लेश: यदि घर में तनाव और कलह का माहौल बना रहता है और शांति नहीं टिकती, तो मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर कलावा अर्पित करें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को घटाकर सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का प्रवाह बढ़ाता है।
4. श्रृंगार की वस्तु: यदि प्रयासों के बाद भी दांपत्य जीवन सुखद नहीं है, तो मोहिनी एकादशी पर तुलसी माता को सोलह श्रृंगार अर्पित करें। यह उपाय शुभ माना जाता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ती है, घर में खुशहाली आती है और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
Trending
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट


