नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है। यह खबर टीम इंडिया और उसके फैंस की टेंशन बढ़ाने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं। सुदर्शन का एजबेस्टन टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल बताया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान ही सुदर्शन के कंधे में चोट लगी थी। फिलहाल, बीसीसीआई की तरफ साई सुदर्शन के चोटिल होने पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह?
साई सुदर्शन ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। हालांकि, डेब्यू पारी में वह जीरो पर आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरी पारी में वह सिर्फ 30 रन ही बना सके। अब अगर सुदर्शन दूसरे टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो फिर उनकी जगह ध्रुव जुरेल या नितीश कुमार रेड्डी में से किसी एक को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में करुण नायर तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
भारत लौटा यह खूंखार तेज गेंदबाज
बता दें कि युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन इंडिया-ए का मैच खत्म होने के बाद उन्हें वापस नहीं भेजा गया था। वह 19वें खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े हुए थे। लीड्स के बाद जब टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए बर्मिंघम पहुंची तो हर्षित राणा नहीं दिखे, तब खबर सामने आई कि उन्हें वापस देश भेज दिया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर ने बताया, “मैंने अभी चीफ सेलेक्टर से बात नहीं की है। मैं मुख्य चयनकर्ता से बात करूंगा क्योंकि स्क्वाड में कुछ फिटनेस संबंधी समस्याएं थीं। इसलिए हर्षित को हमने बैकअप प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया था। फिलहाल सबकुछ ठीक लग रहा है, इसलिए उन्हें भारत वापस लौटना होगा।”
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


