खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। नेशनल हाइवे 53 पर तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक के पीछे जा भिड़ी। दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्पोर्ट बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि दोनों आरंग के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल के पास हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रक गुरुवार की रात घोडारी से तुमगांव आ रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में टकराई गई। सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। वहीं ड्राइवर ट्रक को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ


