नई दिल्ली। अनानास बेहद स्वादिष्ट और रसीला फल है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद सभी को दीवाना बना देता है। कई लोग सुबह ब्रेकफास्ट में अनानास जूस पीना पसंद करते हैं। अनानास स्वाद के साथ सेहत का खजाना होता है। इसमें पोषक तत्वों का बड़ा भंडार होता है। अनानास गर्मियों और बरसात के मौसम में खूब मिलता है। आयुर्वेद में इस फल को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। दुनियाभर में इस फल को खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि हर साल 27 जून को अंतरराष्ट्रीय अनानास दिवस (International Pineapple Day) मनाया जाता है। आज इस खास मौके पर अनानास के फायदे जान लेते हैं।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक यह खट्टा-मीठा फल पेट की सेहत के लिए कमाल होता है। अनानास में ब्रोमेलिन नामक एक एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को तोड़ने और पचाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और कब्ज, गैस अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। खाने के बाद थोड़ी मात्रा में अनानास का सेवन करने से पेट हल्का महसूस होता है और खाना जल्दी पचता है। अनानास में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और सर्दी, खांसी, जुकाम जैसे संक्रमणों से बचाता है। नियमित रूप से अनानास का सेवन करने से वायरल और मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है।
अनानास में पाया जाने वाला ब्रोमेलिन सिर्फ पाचन के लिए ही नहीं, बल्कि यह सूजन को कम करने वाले गुणों के लिए भी जाना जाता है। गठिया, मांसपेशियों में दर्द या चोट लगने के बाद सूजन में अनानास बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर के टिशूज को जल्दी ठीक करने में सहायक है, इसलिए इसे रिकवरी डाइट में भी शामिल किया जाता है। अनानास का जूस भी बेहद फायदेमंद होता है। अनानास में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और पोटैशियम होता है, जो दिल के लिए लाभकारी है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और ब्लड फ्लो सुधरता है।
अनानास में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की चमक बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। यह कोलेजन निर्माण को भी प्रोत्साहित करता है, जिससे त्वचा यंग और सॉफ्ट दिखती है। अनानास खाना बालों के लिए भी लाभकारी है, क्योंकि यह बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो अनानास आपके डाइट प्लान का हिस्सा जरूर होना चाहिए। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे यह वेट लॉस में मददगार होता है। यह शरीर को डिटॉक्स भी करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ


