खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के हास्यव्यंग कवि और पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मारवाड़ी शमशान घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन में शामिल होने के लिए चर्चित कवि कुमार विश्वास डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पहुंच चुके हैं। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी मौजूद है।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान अशोका प्लैटिनम से निकलेगी। इसके बाद मारवाड़ी शमशान घाट में डॉ. सुरेंद्र दुबे पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे।


