खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत धरमपुरा स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज रविवार काे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 181 नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में टीबी संक्रमण की तत्काल पहचान की गई। स्वास्थ्य टीम ने गंभीर मामले वाले 96 मरीजाें का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे परीक्षण किया। विशेषज्ञ सेवाओं के तहत अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ध्रुव और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रेखा चौहान ने हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान 43 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और इलाज दिया। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच के तहत 161 लैब टेस्ट किए गए, जबकि 69 लोगों का ब्लड प्रेशर और 47 लोगों का शुगर लेवल जांचा गया।
शिविर में ओरल हेल्थ पर भी विशेष ध्यान दिया गया, 110 लोगों की दांतों की जांच कर उन्हें स्वच्छता और सही देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, नेत्र विभाग की टीम ने 65 लोगों की आंखों की जांच की, जिसमें मोतियाबिंद के 10 नए मरीज चिन्हित किए गए। सभी को बेहतर इलाज और सर्जरी के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस पूरे आयोजन में डॉ. लक्ष्मी, डॉ. शमीम, नेत्र विभाग की टीम, शहरी स्वास्थ्य मितानिनों, मितानिन प्रशिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों मौजूद रहे। कलेक्टर आकाश छिकारा ने इस अभियान की मॉनिटरिंग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य है।
Trending
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
- उप मुख्यमंत्री शर्मा, वन मंत्री कश्यप एवं सांसद पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना


