खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड अंर्तगत पुसगुड़ा गांव में वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 106 घरों में पहली बार बिजली का कनेक्शन पहुंचा है। कच्चे रास्ते, ऊंची चढ़ाई और दलदली पगडंडियों के कारण पुसगुड़ा गांव का यह क्षेत्र दशकों तक मुख्यधारा से कटा रहा। सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पुसगुड़ा तक बिजली पहुंचाना प्रशासन की प्रतिबद्धता और जनहित के संकल्प की परीक्षा थी। यह केवल उजाला नहीं है, बल्कि बच्चों के भविष्य और गांव के आत्मविश्वास का नया सवेरा है। शासन की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बसे हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है।
पुसगुड़ा गांव की निवासी श्रीमती सुन्नम लक्ष्मी ने भावुक होते हुए कहा कि गांव में बिजली आना उनके लिए किसी चमत्कार जैसा है। अब गांव में टीवी, पंखा और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और बच्चों की पढ़ाई रात में भी सुगम हो सकेगी। वर्षों से लालटेन की मद्धम रोशनी पर निर्भर रहने वाला पुसगुड़ा अब आधुनिकता की ओर कदम बढ़ा रहा है। गांव में बिजली पहुंचने पर मुंदराजू, सुन्नम रामे, तोड़म सच्चू और अन्य ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता हिलोन ध्रुव ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 108 किलोमीटर दूर विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जहां मशीनें नहीं पहुंच सकीं, वहां विभागीय टीम ने कड़ी मेहनत कर समयबद्ध तरीके से लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण किया।
Trending
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद
- बीजापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 62 चालकों पर गिरी गाज, ₹27,200 का जुर्माना वसूला
- जगदलपुर में आतंक का पर्याय बना नकाबपोश लुटेरा गिरफ्तार, 9 वारदातों का खुलासा; युवती को 100 मीटर घसीटने का वीडियो आया था सामने
- नक्सल अभियन से बरामद 14 लाख 89 हजार के लिए दावा या आपत्ति आमंत्रित
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ‘बगिया’ की त्वरित कार्रवाई: आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के आश्रित को मिली ₹4 लाख की तात्कालिक राहत
- वीबी-जी राम-जी योजना: ग्रामीणों को रोजगार, जल संरक्षण बना समृद्ध आजीविका का आधार
- नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास : कम मात्रा में मिला बेहतर पोषण
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ रामबती का सपना


