Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
- मुख्यमंत्री को 10 मई को मुंगेली आमंत्रित करने पहुँचे विधायक मोहले एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साहू
- मुंगेली की बेटी का प्रदेश में परचम: नंदिता देवांगन ने 10वीं बोर्ड में हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक मोहले ने दी बधाई
- आम खिलाने का बहाना बनाकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं एसपी किरण चव्हाण के आदेशानुसार पुनर्वास केंद्र में रह रहे 30 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रशिक्षण प्राप्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को सुकमा एसपी किरण चव्हाण के हाथों प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। ज्ञात हो सरकार ने घोषणा किया था आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास केंद्र में रख कर उन्हें रोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। सुकमा जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई राह बाक़ी बचे हुए नक्सलियों को मुख्यधारा मे जुड़ने की प्रेरणा देगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर गोंचा पर्व में गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन में श्रीजगन्नाथ स्वामी के पुण्य दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालू पंहुच रहे हैं । भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी को आज शनिवार काे प्रथम अमनिया भोग का अर्पण ग्राम तालूर, बारदा, करंजी, करमरी, किंजोली, बस्तर, गुफनी, भाटपाल, इच्छापुर, रेटावंड, बोदागुड़ा, चोलनार, करहाभाटा, मटनार, मंगनार, बकावण्ड, कौवड़ावण्ड, कोलावल, पाहुरबेल, मईलबेड़ा, करपावण्ड सहित 21 ग्रामाें के 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों द्वारा रियासत कालीन परंपरानुसार अर्पित किया गया । आज भगवान जगन्नाथ को अमनिया भोग के अर्पण के बाद हजाराें श्रृद्धालुओं ने श्रीजगन्नाथ के भात का प्रसाद ग्रहण किया,…
जशपुर के 50 स्कूलों को स्मार्ट किट, मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्रांति को बताया मील का पत्थर खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हाई स्कूल में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जशपुर के 50 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए सम्पर्क स्मार्ट किट और टीवी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कांसाबेल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, भरत सिंह, उपेंद्र यादव, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, सम्पर्क फाउंडेशन के…
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से तुलसीराम साहू ने पाई राहत, अब बिजली बिल हुआ शून्य खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब महासमुंद जिले के आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचने लगा है। यह योजना न केवल लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ी पहल साबित हो रही है।इस योजना के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए हैं।…
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज तमनार क्षेत्र में पुलिस बर्बरता के शिकार हुए घायल आदिवासियों से मिले खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायगढ़ के तमनार पहुंच कर पुलिस बर्बरता के शिकार घायल आदिवासियों से मुलाकात किया। आदिवासी वर्ग और आम जनता यहां जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे। सरकार उनको जबरिया गिरफ्तार कर रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बंदूक की नोक पर जंगलों की कटाई करवा रही है और कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में जुआ, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांकेर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियाें के मार्गदर्शन में क्षेत्र में गश्त व पेट्रोलिंग को सुदृढ़ करते हुए असामाजिक तत्वों पर निगरानी के क्रम में कांकेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर द्वारा बीती रात्री में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पण्डरीपानी चौक कांकेर में तीन युवकों उत्तम कुमार पिता सोनाराम भुआर्य, उम्र 24 वर्ष, संगीत कुमार विश्वकर्मा पिता रमासार, उम्र 19 वर्ष, एवं निखिल दरपट्टी पिता राजेन्द्र दरपट्टी, उम्र 23 वर्ष सभी निवासी ग्राम गोटीटोला चंदेली, थाना चारामा को नशे की हालत में…
खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जैन धर्माचार्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारा ‘धर्म चक्रवर्ती’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया, जो पूरे राष्ट्र और सनातन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा: “धारयति इति धर्मः “आदरणीय प्रधानमंत्री जी को ‘धर्म चक्रवर्ती’ उपाधि से सम्मानित किया जाना भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सनातन धर्म के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर ऑटोमेटेड पार्किंग की शुरुआत हो चुकी है। इस सिस्टम से अब पार्किंग एंट्री पर स्वचालित सिस्टम से पर्ची निकलेगी, जिसमें वाहन का नंबर और प्रवेश का समय स्वतः अंकित रहेगा। पर्ची लेने के साथ ही बैरियर अपने आप खुल जाएगा और वाहन पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश कर सकेगा। एयरपोर्ट पर पार्किंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमेटेड हो गई है, जिसमें किसी भी तरह का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। इस व्यवस्था से उन विवादों पर भी लगाम लगेगी, जो पहले पार्किंग शुल्क को लेकर अक्सर सामने आते थे। ड्रॉप या पिकअप के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल से किए जाने के संबंध में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में आयोजित किया गया। जेम पोर्टल की प्रक्रियाओं से संबंधित क्रेता विभागों एवं विक्रेताओं को अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेम रिसोर्स पर्सन राकेश तिवारी द्वारा जेम पोर्टल पर क्रेता-विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, प्रोफाईल की पूर्णता की जानकारी, क्रेता-विक्रेता मूल्याकंन छूट की जानकारी, ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाता की जानकारी, प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रदान की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर एजुकेशनल सिटी में नालंदा परिसर की स्थापना…

